खबर शहर , Agra News: मोटरबोट बंद होने पर पक्के पुल पर चढ़ा युवक, वीडियो वायरल – INA

पिनाहट। चंबल नदी घाट पर मध्य प्रदेश प्रशासन ने मोटरबोट का संचालन बंद कर दिया है। इस कारण लोगों को परेशानी कर सामान करना पड़ रहा है। लोग अपनी जान की परवाह किए बिना नदी पार करने का जोखिम उठा रहे हैं।
दो दिन पूर्व चंबल नदी में विप्रावली घाट के नीचे टायर के ट्यूब पर बैठकर दो युवकों ने जान जोखिम में नदी को पार किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वहीं शुक्रवार को मोटरबोट चालू नहीं होने पर पिनाहट घाट पर एक युवक पक्के पुल पर नदी पार करने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर चढ़ता हुआ नजर आया। कुछ लोगों ने उसे रोका, मगर युवक नहीं माना और पुल पर चढ़ गया। इसका वीडियो भी सोशल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोगों का कहना है कि आखिर मोटरबोट संचालन नहीं होने के कारण लोग अपनी जान को भी दांव पर लगा रहे हैं। संवाद