खबर शहर , Ahoi ashtami 2024: अहोई अष्टमी पर राधा कुंड में स्नान का क्यों है विशेष महत्व, उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ – INA

मथुरा में अहोई आष्टमी के पर्व पर राधाकुंड आस्था की आभा से जगमगा उठा है। किसी को संतान सुख की चाह तो कोई मनोकामना पूरी होने पर यहां पहुंचा है। रात 12 बजे से यहां महास्नान शुरू हो जाएगा। बृहस्पतिवार की सुबह से ही राधाकुंड के घाटों पर भीड़ दिखाई देने लगी थी। शाम होने तक भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। रात 12 बजे महास्नान शुरू होकर शुक्रवार की सुबह चार बजे तक चलेगा।