खबर शहर , Aligarh: कुत्ते पर धारदार हथियार से हमला, पिता-पुत्र समेत तीन पर मुकदमा, जांच शुरू – INA

Table of Contents
अलीगढ़ में थाना महुआखेड़ा क्षेत्र के गांव असदपुर कयाम में घर के बाहर बैठे एक कुत्ते पर हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। कुत्ते के मालिक ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव असदपुर कयाम निवासी मनोज देवी पत्नी दीपू दत्त ने बताया कि 12 अक्टूबर सुबह उनका पालतू कुत्ता घर के बाहर बैठा था। तभी पड़ोस में रहने वाले पिता-पुत्र ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने ओमप्रकाश, बेटे विकास व मनोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी महुआखेड़ा सत्यवीर सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

