खबर शहर , Aligarh News: घरेलू कलह में युवक ने खाया विषाक्त, उपचार के दौरान हुई मौत – INA

Table of Contents
बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र के एक युवक ने घरेलू कलह में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उपचार के दौरान 13 अक्टूबर को जेएन मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई।
पहासू के पठान टोला निवासी कदीर खान (34) गली, मोहल्लों में कपड़ों की फेरी लगाते थे। किसी बात को लेकर 12 अक्टूबर को परिवार में कहासुनी हो गई। देर शाम कदीर ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ लेकर आ गए। 13 अक्टूबर को कदीर ने दम तोड़ दिया। सिविल लाइंस पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

