खबर शहर , Aligarh News: तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक में मारी टक्कर, दंपत्ति गंभीर घायल – INA

अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार दंपत्ति गंभीर घायल हो गए। घायलों का चंदौसी में उपचार चल रहा है। 

दादों के गांव नगला लाले के समीप अनियंत्रित कार ने बाइक सवार दंपत्ति को रौंद दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला संभल थाना बहजोई गांव मदारा निवासी देवेंद्र कुमार पुत्र सोनपाल सिंह पत्नी पूनम के साथ थाना छर्रा क्षेत्र के गांव नगला मोहन रिश्तेदारी में जा रहे थे। 
गांव नगला लाले के समीप तेज गति से आ रही अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए छर्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। परिजन घायलों को चंदौसी ले, जहां घायलों का उपचार चल रहा है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button