खबर शहर , Aligarh News: नगर निगम ने पांच प्रतिष्ठानों को किया सीज, साढ़े 15 लाख रुपये थे बकाया – INA

अलीगढ़ नगर निगम के कर विभाग की टीम ने संपत्ति कर जमा नहीं करने पर पांच प्रतिष्ठानों को सीज कर दिया है। इस पर करीब साढ़े 15 लाख रुपये बकाया था। 

प्रभारी मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि जोन द्वितीय के क्वार्सी स्थित प्रमोद कुमार, कृष्णा मार्बल, बालाजी बिल्डिंग मटेरियल, शकुंतला देवी व कमल ट्रांसपोर्ट पर 15.52 लाख रुपये संपत्ति कर बकाया था। कृष्णा मार्बल को छोड़कर बाकी चार प्रतिष्ठानों ने 4.54 लाख रुपये जमा कर दिए। जिसके कारण निगम ने इन चारों प्रतिष्ठानों को खोल दिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि बाकी बचे बकाया को जल्द जमा करें, नहीं तो कार्रवाई फिर होगी। 

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button