खबर शहर , Aligarh News: मजदूरी का रुपया मांगा तो युवक को बुरी तरह से पीटा, मेडिकल रेफर, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज – INA

अलीगढ़ में विजयगढ़ कस्बा निवासी एक युवक को मजदूरी के रुपए मांगना भारी पड़ गया। शटरिंग के कार्य के रुपए मांगने पर दो लोगों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। युवक को बेहोशी की हालत में छोड़ कर चले गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला महाजनान निवासी दीपक ने पुष्कर व विपिन से मजदूरी के रुपए मांगे तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट से उसके सिर में चोट आ गई, वह बेहोश हो गया। विरोधी बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए। 

परिजनों को जब पता चला कि बिरला चौक पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। गंभीर अवस्था में पुलिस ने घायल युवक को अकराबाद सीएचसी भेजा। गंभीरता से देखते हुये उसे मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पुष्कर एवं विपिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button