खबर शहर , Aligarh News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का हुआ पथ संचलन, तीन अलग-अलग जगहों से निकला – INA

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन 13 अक्टूबर को अलीगढ़ महानगर में तीन अलग-अलग जगहों से निकला। 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महानगर प्रचारक विक्रांत ने बताया कि संघ के स्थापना दिवस व विजयादशमी के पर्व पर सुबह 6.45 पर सभी स्वयंसेवक ने पथ संचलन में भाग लिया। महर्षि वेदव्यास भाग का पथ संचलन एसएमबी इंटर कॉलेज रामघाट रोड से शुरू हुआ।

आरएसएस पथ संचलन

महर्षि दयानंद भाग गायत्री पैलेस से और महर्षि वाल्मीकि भाग केपी इंटर कॉलेज से शुरू हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक कतारबद्ध होकर हाथ में लाठी लेकर अनुशासन में पथ संचलन करते नजर आए। 

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button