खबर शहर , Banke Bihari Mandir: बांके बिहारी मंदिर का बदल गया समय, 4.30 बजे खुलेंगे पट…शाम के इस समय तक होंगे दर्शन – INA

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर दर्शन के समय में तीन नवंबर यानि भाई दूज से बदलाव कर दिया गया है। नित्य दर्शन और आरती के समय में भी परिवर्तन किया गया है। भाईदूज और सप्ताहांत होने के कारण रविवार को ठाकुर श्रीबांकेबिहारीजी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। भक्तों के पहुंचने का क्रम सुबह 4 बजे से ही शुरू हो गया था। यह हाल तब था जब ठाकुरजी के दर्शन के समय में भैयादूज से बदलाव हो गया है।

ये भी पढ़ें –  
UP: मथुरा में यातायात के सभी प्लान हुए फेल, वाहनों की लगी कतारें…जाम में घंटों लोग फंसे रहे

ठाकुर श्रीबांकेबिहारीजी के सेवायत आचार्य विप्रांश बल्लभ गोस्वामी ने बताया कि भाईदूज के दिन से ठाकुरजी के दर्शन का समय बदल गया है। अब शीतकालीन समय ठाकुरजी के दर्शन सुबह 8.45 से दोपहर 1 बजे तक और संध्या को 4.30 से रात्रि 8.30 बजे तक दर्शन होंगे। यह क्रम होली के बाद दौज तक चलेगा। भाईदूज यमद्वितीया स्नान अर्थात भाईदूज का पारंपरिक व पुनीत पर्व धूमधाम सहित मनाया गया। इस प्रमुख आकर्षण केंद्र मथुरा व वृंदावन के श्रीयमुना तट रहे।

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button