खबर शहर , Bareilly: 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड, दिशा-निर्देश जारी – INA

बरेली में आयुष्मान योजना के तहत सामाजिक-आर्थिक और जाति जनगणना (एसईसीसी) में दर्ज कई परिवार खोजे नहीं मिल रहे। बचे परिवारों के सापेक्ष वे परिवार जिनके सभी सदस्यों की आयु 60 वर्ष से अधिक हो या पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक जिनमें छह या छह से ज्यादा सदस्य हैं, अब उनके आयुष्मान कार्ड बनेंगे।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कहा है कि एसईसीसी परिवारों का डाटा जनगणना 2011 पर आधारित है। स्थलीय स्तर पर दर्ज परिवार का चिह्नांकन करना संभव नहीं हो पा रहा। संबंधित विभागों का कहना है कि कई परिवार कहीं और बस गए हैं। तो कई का देहांत हो चुका है।
UP News: माफिया अशरफ के साले सद्दाम की कार कुर्क, बरेली डीएम ने की कार्रवाई, बदायूं जेल में बंद है गैंगस्टर
इसकी वजह से योजना के तहत इन परिवारों को आयुष्मान कार्ड जारी नहीं हो पाते। जिसकी सूचना शासन को भेजी जाती रही। अब शासन ने पात्र एसईसीसी परिवार, जिनके आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं, उनके सापेक्ष पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक के परिवार का कार्ड बनाने का निर्णय लिया है।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala









