खबर शहर , Bareilly News: छात्रा को फुसलाकर ले गया दूसरे समुदाय का युवक, रिपोर्ट दर्ज; गांव में तनाव – INA

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा को उसी गांव का दूसरे समुदाय का युवक बहला फुसलाकर ले गया। छात्रा के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिस भी तैनात की गई है।
थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि सोमवार दोपहर उनकी नाबालिग बेटी कहीं चली गई थी। काफी तलाश के बाद जब वह नहीं मिली तो सोमवार को ही थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बाद में पता चला कि बेटी को गांव निवासी दूसरे समुदाय का युवक फुसलाकर कहीं ले गया है।
Bareilly News: युवती को ले गया दूसरे समुदाय का युवक, अगले महीने है शादी, तलाश में जुटी पुलिस
[ad_2]
Credit By Amar Ujala







