खबर शहर , Bareilly News: 'सिपाही से मुलाकात करती है पत्नी… मुझे दे रही धमकी', पति ने एसएसपी ने लगाई गुहार – INA

बरेली में प्रेम प्रसंग का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। महिला के सिपाही से अवैध संबंध हो गए तो वह अपने पति को ही दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगी। पीड़ित पति ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई तो किला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

किला थाना क्षेत्र के निवासी युवक ने बताया कि उसकी शादी कैंट क्षेत्र निवासी युवती से हुई थी। शादी के बाद पता लगा कि पत्नी के प्रेम संबंध पीएसी में तैनात सिपाही से हैं। उसने कई बार समझाया लेकिन पत्नी नहीं मानी। बेटी पैदा होने के बाद भी पत्नी का व्यवहार नहीं बदला। पत्नी अक्सर सिपाही से फोन पर बात और मुलाकात करती थी। विरोध करने पर पत्नी ने उसे दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। 
बरेली पुल हादसा: मुख्यमंत्री तक जाएगी फाइल, पीडब्ल्यूडी के पांच इंजीनियरों पर हो सकती है कार्रवाई
पीड़ित ने बताया कि पत्नी के भाई और मां से शिकायत की तो वे लोग भी अभद्रता करने लगे। पत्नी का मौसा भी धमकी दे रहा है। पत्नी की हरकतों से वह मानसिक तनाव में आ गया है। उसने पत्नी पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर किला थाने में प्रेमी सिपाही समेत चार आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button