खबर शहर , Breast Cancer: 22 में से एक महिला को स्तन कैंसर का खतरा, इन संकेतों को न करें नजर अंदाज – INA

Table of Contents
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के कैंसर रोग विभाग में स्तन कैंसर के प्रति युवतियों और महिलाओं को जागरूक किया। विभागाध्यक्ष डॉ. सुरभि गुप्ता ने बताया कि 22 महिलाओं में से एक में स्तन कैंसर का खतरा रहता है।
ये हैं संकेत
डॉ. सुरभि गुप्ता ने बताया कि स्तन में गांठ होने, आकार में बदलाव, लाल होने की दिक्कत, मवाद आने, निपल अंदर चले जाने की शिकायत है तो विशेषज्ञ को दिखाएं। ओंकोसर्जन डॉ. वरुण अग्रवाल बताया कि कैंसर ग्रसित हर आठवीं महिला की मौत हो रही है।
प्रतियोगिता का भी हुआ आयोजन
पोस्टर प्रतियोगिता में शिवानी सिंह प्रथम, मांसवी चौरसिया द्वितीय, अर्चना यादव को तृतीय रहीं। कार्यक्रम में डॉ. जूही सिंघल, डाॅ. सीमा यादव, डॉ. पूजा अग्रवाल, डॉ. गीतू सिंह, डॉ. सर्वेश यादव, डॉ. एशना, डॉ. जरीन आदि रहीं।


