खबर शहर , CM Yogi In Varanasi: सीएम योगी ने संस्कृत भाषा को बताया भारतीय संस्कृति के ऊर्जा का स्वर, छात्रों को दी सौगात – INA

काशी दौरे पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रदेश भर के संस्कृत विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत की। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज का कार्यक्रम संस्कृत एवं भारतीय संस्कृति के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने संस्कृत भाषा को भारतीय संस्कृति के ऊर्जा का स्वर बताया। कहा कि इसी ऊर्जा से हर व्यक्ति आह्लादित हो।
सीएम ने कहा कि गरीब एवं असहाय बच्चों के लिए छात्रवृति की व्यवस्था होनी चाहिए, लेकिन संस्कृत भाषा का क्यों उपेक्षा किया गया यह समझ से परे है। अब तक संस्कृत के 300 बच्चों को ही छात्रवृति की व्यवस्था रही। संस्कृत के प्रथमा से आचार्य तक के सभी बच्चों को छात्रवृति की व्यवस्था होनी चाहिए। इसके लिए संस्कृत विद्यालयों को बच्चों का फार्म आदि भरवाने की औपचारिकता पूरी कराते हुए प्रयास करना होगा।