खबर शहर , Ekta Murder Case: मां सुनीता बोली- जिस तरह बेटी को मारा…विमल को भी मारें, पिता बोले- सीबीआई करे मामले की जांच – INA

एकता हत्याकांड मामले में शुक्लागंज के ऋषि नगर मोहल्ले में रहने वाली उनकी मां सुनीता गुप्ता ने कहा कि जिस तरह से उनकी बेटी को तड़पा-तड़पा कर विमल ने मारा है। उस तरह से उसे भी तड़पा-तड़पा  कर फांसी की सजा दी जाए। तभी उनकी आत्मा को शांति मिलेगी और परिवार को न्याय मिलेगा।

मृतका के माता-पिता ने स्थानीय पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें उन पर भरोसा कम है, जिसके लिए उच्च जांच एजेंसी सीबीआई से मामले की जांच कराई जाए। कहा कि डीएम कंपाउंड में रहने वाले लोग भी घटना में शामिल है, बस जांच सही हो।

बता दें कि 24 जून से कानपुर की रहने वाली राहुल गुप्ता की पत्नी एकता गुप्ता गायब थी। उसका कंकाल कानपुर जिला अधिकारी कंपाउंड में पुलिस ने बरामद किया। इसके बाद शुक्लागंज में रहने वाले उनके परिवार और माता-पिता ने पुलिस पर कई गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया।


विमल को भी तड़पा-तड़पाकर मारा जाए
मां सुनीता ने बताया कि उनकी बेटी को विमल ने तड़पा कर मारा है। उन्हें न्याय तभी मिलेगा जब विमल को भी इसी तरह फांसी पर लटका कर तड़पा कर मारा जाए। डीएम कंपाउंड में रहने वाले लोगों की जांच हो क्योंकि घटना में कहीं ना कहीं वह भी शामिल है।


सीबीआई करे मामले की जांच
उन्होंने आशंका जताई है की घटना में बड़े पद पर रहने वाले लोग भी शामिल हो सकते हैं। इसलिए उन्होंने सीबीआई से मामले की जांच करने की बात कही है। पिता गणेश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि एकता की शादी साल 2010 में उन्होंने बड़े ही धूमधाम से की थी, क्योंकि वह उनकी इकलौती बेटी थी।एकता का परिवार बहुत ही सुख और शांति से जीवन व्यतीत कर रहा था, लेकिन एक पल में सब कुछ खत्म हो गया।

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button