खबर शहर , Etah Crime News: गश्त कर रहे दारोगा को अज्ञात वाहन ने रौंदा, उपचार के दौरान मौत; परिवार में मचा कोहराम – INA

एटा के मिरहची थाना क्षेत्र में गश्त कर रहे दरोगा को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। दरोगा को गंभीर घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। कुछ देर के बाद ही दरोगा की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए। घटना की जानकारी दरोगा के परिजनों को दी गई, तो उनमें कोहराम मच गया।
मूल रूप से बिजनौर जिले के नजीबाबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले उपनिरीक्षक नरेशपाल सिंह वर्तमान में थाना मिरहची में तैनात थे। बताया गया है कि वे रात को गश्त करने के लिए निकले थे। रात में नगला नथा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
घायल दरोगा को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिरहची ले जाया गया। यहां से अलीगढ़ रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान दरोगा की मौत हो गई। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी गई। जिसके बाद वे एटा के लिए रवाना हो गए हैं। बताया गया है कि दरोगा का परिवार वर्तमान में बुलंदशहर जनपद के खुर्जा में बिजली घर के पास रहता है।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala








