खबर शहर , Exclusive: रमईपुर में बसेगा औद्योगिक गलियारा, तीन हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर मिलेगी जमीन, ये होंगी सुविधाएं – INA

कानपुर में रमईपुर में उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण 130 एकड़ में औद्योगिक गलियारा स्थापित करने जा रहा है। इसमें से करीब 75 एकड़ जमीन पर औद्योगिक क्षेत्र बसाया जाएगा। आठ फीसदी जमीन पर ग्रीनरी होगी। एक औद्योगिक भूखंड न्यूनतम 20 एकड़ का होगा। पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर भूखंड की बिक्री जाएगी। करीब तीन हजार रुपये प्रतिवर्ग मीटर के हिसाब से जमीन की बिक्री की जाएगी।
यह निर्णय सोमवार को लखनपुर स्थित यूपीसीडा मुख्यालय में मुख्य सचिव मनोज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में लिया गया। यूपीसीडा ने औद्योगिक क्षेत्र के प्रोजेक्ट को बैठक में रखा। इस पर सहमति जताई गई। अभी यह रिपोर्ट शासन भेजी जाएगी, जिसके बाद प्रोजेक्ट पर फाइनल मुहर लगेगी।
सेनपूरब पारा में करीब पांच साल पहले मेगा लेदर क्लस्टर के लिए 130 एकड़ भूमि ली गई थी। इस भूमि पर क्लस्टर की स्थापना के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की गई थी। इसी के बगल में स्थित रमईपुर गांव में मेगा लेदर क्लस्टर डेवपमेंट यूपी लिमिटेड के मेगा लेदर क्लस्टर को केंद्र सरकार से सैद्धांतिक सहमति मिलने से प्रोजेक्ट को रद कर दिया गया।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala









