खबर शहर , Farrukhabad: देवर से प्रेम संबंध में ताई ने की थी भतीजे की हत्या, जहर देकर मारा फिर झाड़ियों में फेंका था शव – INA

देवर से प्रेम संबंध में ताई ने ही भतीजे की कीटनाशक दवा पिलाकर हत्या कर दी। रात में शव को झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने ताई को गिरफ्तार कर लिया है। मुकदमे में भाई-बहन की नामजदगी गलत पाई गई। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी राजू का चार वर्ष का पुत्र आशू चार अक्तूबर की दोपहर को दरवाजे पर खेल रहा था। अचानक वह दरवाजे से लापता हो गया। परिजन उसकी तलाश करते रहे, लेकिन पता नहीं चला। बाबा धनपाल ने थाने में सूचना दी।
पुलिस परिजनों के साथ गांव में आशू की तलाश कर रही थी। इसी दौरान उसका शव झाड़ियों से बरामद हो गया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर डॉक्टर ने जहर की पुष्टि के लिए विसरा सुरक्षित कर लिया था। आठ अक्तूबर को पुलिस ने बाबा धनपाल की तहरीर पर पड़ोसी जूली व उसके भाई सुरजीत के खिलाफ नाती की जहर देकर हत्या करने व शव झाड़ियों में फेंकने का मुकदमा दर्ज कर लिया।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala








