खबर शहर , Fatehpur Double Murder: चाहे लाश बिछ जाए…जमीन का एक कतरा नहीं देंगे, ग्रामीण बोले- वंश का नाश कर देता बूंदी – INA

फतेहपुर जिले मेंफतेहपुर टेकारी गांव के पांच भाइयों के परिवार में एक साल बाद फिर रिश्तों का खून किया गया है। पिता प्रेम नारायण तिवारी की करीब एक साल पहले छोटे बेटे शिवम ने डंडे से पीटकर हत्या कर थी थी। पुलिस ने उसे गैरइरादतन हत्या के आरोप में जेल भेजा था। पिता की हत्या में वह जमानत पर है। इसी परिवार में अब भाइयों ने भाई धर्मेंद्र व भाभी रोली की निर्मम हत्या कर दी है।
बताया जाता है कि पिता की हत्या करने वाला शिवम मुंबई में रहता है। उसने दूसरी जाति की महिला से प्रेम विवाह किया था। इस हरकत से पिता नाराज हुए थे। वह शादी के बाद पिता से संपत्ति में हिस्सा मांगने आया था। पिता ने हिस्सा देने से इन्कार कर दिया था। उसने पिता की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी थी।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala









