खबर शहर , Hamirpur: नाती ने गोली मारकर की ताऊ की हत्या, नशे में धुत हो घटना को दिया अंजाम, आरोपी हिरासत में – INA

मौदहा क्षेत्र के बिहरका गांव में सोमवार शाम करीब चार बजे रिश्ते में नाती ने अपने ताऊ की गोली मारकर हत्या कर दी। फायरिंग की आवाज सुन गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले 12 बोर की बंदूक को बरामद कर लिया है। हत्या के पीछे का कारण आपसी बहस के बाद नशे में आरोपी द्वारा घटना को अंजाम देना बताया गया है।
बिहरका गांव निवासी विक्रम सिंह (50) व लवकुश सिंह एक ही परिवार के हैं। रिश्ते में लवकुश, विक्रम सिंह का नाती लगता है। किसी मामले को लेकर सोमवार शाम चार बजे दोनों में बहस हो गई। जिससे नाराज होकर लवकुश ने अपनी छत पर चढ़कर सीधा विक्रम के ऊपर फायर कर दिया। पहली गोली बिजली के खंभे पर लगी। जिसके बाद किया गया दूसरा दूसरा फायर सीधा विक्रम के सीने में लगा। वह वही गिरकर तड़पने लगा। कुछ देर में उसकी मौत हो गई। वहीं, मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाना चाहा लेकिन उन्हें विक्रम बेदम पड़ा मिला।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala









