खबर शहर , Hardoi: ऑटो को ओवर टेक करने में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पिता पुत्र की मौत – INA

प्रतापनगर-संडीला मार्ग पर ऑटो को ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार पिता पुत्र की मौत हो गई, एक रिश्तेदार घायल हो गया। चालक ट्रक मौके पर छोड़ कर भाग निकला। घायल को सीएचसी से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। टड़ियावां थाना क्षेत्र के नारापुरवा मजरा अहिरोरी निवासी शैलेंद्र (25) दिल्ली में मजदूरी करता था। चाची की तबीयत खराब होने की जानकारी पर वह रविवार को ही दिल्ली से घर आया था।
सोमवार को वह अपने बेटे कार्तिक (5) और समथरी निवासी ममेरे भाई सुशील (28) के साथ बाइक से अपनी ससुराल बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के लोध गढ़ी गांव जा रहा था। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में प्रतापनगर-संडीला मार्ग पर झरोइया के पास विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो को ओवरटेक करते हुए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में घुस गया।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala







