खबर शहर , Hardoi: चढ़ावे में कम और हल्के जेवर लाने पर दुल्हन ने शादी से किया इनकार, लौटाई बरात – INA

चढ़ावे में कम जेवर लाने पर दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। इससे बिना दुल्हन के बरात को वापस जाना पड़ा। वर पक्ष ने पुलिस को कार्रवाई के लिए शिकायती पत्र दिया है। सधिनावां निवासी नन्हे सिंह ने अपनी पुत्री अन्नू की शादी बदायूं जनपद के नेवादा मधुकर निवासी कृपाल सिंह के नाती अंकित के साथ तय की थी। 17 नवंबर को द्वारचार और जयमाल धूमधाम से हुआ। भावर पर वर के जाने पर चढ़ावे का सामान मंडप में निकाला गया। इस पर महिलाओं ने कम और हल्के जेवर की बात कही और शादी से इन्कार कर दिया। सोमवार देर तक चली पंचायत में कन्या पक्ष ने दुल्हन को विदा करने से मना कर दिया इस पर बिना दुल्हन के बरात लौट गई।

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button