खबर शहर , Hardoi: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, मृतका का भाई बोला- पति के अवैध संबंधों से परेशान होकर दी जान – INA

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के मंसूरपुर मजरा लकड़हा में विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला। मृतका के भाई की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोप है कि पति के अवैध संबंध दूसरी महिला से होने के कारण परेशान होकर विवाहिता ने खुदकुशी की है। मंसूरपुर निवासी नारेंद्र खेती करते हैं। पत्नी रेखा (32) का शव शुक्रवार देर रात हरदोई उन्नाव जनपद की सीमा पर स्थित खेत में साड़ी के फॉल के फंदे से लटकता मिला।

नारेंद्र के मुताबिक शुक्रवार शाम रेखा घर से बिना कुछ बताए चली गई थी। देर रात तक वापस न आने पर उसकी खोजबीन की गई। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने रेखा का शव जामुन के पेड़ पर फंदे से लटकता देखा। घटना की जानकारी पर मृतका का भाई कानपुर जनपद के बिल्हौर थाना क्षेत्र के आसानीपुरवा निवासी सुशील भी मौके पर पहुंचा। उसकी सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सुशील का आरोप है कि नारेंद्र के अवैध संबंध किसी दूसरी महिला से हैं। इससे परेशान होकर रेखा ने खुदकुशी की है। मृतका के परिवार में पति और चार बच्चे हैं। मल्लावां थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि आरोपों को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलेगी तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News