खबर शहर , Hathras: रोडवेज बस से उतरे युवक को पीछे से बाइक ने मारी टक्कर, हुई मौत, परिवार में छाया मातम – INA

Table of Contents
सिकंदराराऊ के एटा रोड स्थित गांव मुगलगढ़ी के ढाबे के निकट 9 अक्टूबर की रात्रि लघुशंका करने के लिए रोडवेज बस से उतरे युवक को पीछे से आई बाइक ने टक्कर मार दी। उपचार के लिए ले जाते समय युवक की मौत हो गई।
मैनपुरी जिले के कुरावली निवासी 32 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र रिसाल सिंह दिल्ली में नौकरी करते थे। गांव में उनकी पत्नी चार पुत्री और एक पुत्र सहित उनकी मां के साथ रहते हैं। 9 अक्टूबर की रात वह रोडवेज बस से कुरावली से दिल्ली जा रहे थे। एटा रोड पर एक ढाबे के पास बस रुकने पर वह लघुशंका करने उतरे।
बस से उतरकर वह कुछ ही कदम चले थे कि तभी पीछे से एक बाइक ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


