खबर शहर , Hathras News: आगे का पहिया निकलते ही पलटा टेंपो, महिला समेत तीन घायल – INA

Table of Contents
मुरसान कस्बा के रेलवे स्टेशन के पास 11 अक्टूबर की शाम करीब चार बजे गमी से लौट रहे लोगों से भरे टेंपो का . का पहिया अचानक निकल गया, जिससे टेंपो पलट गया। दो महिला सहित तीन लोग घायल हो गए।
फरीद खां पुत्र अजीज निवासी पचोखरा जिला फिरोजाबाद ने बताया कि उनके परिवार की महिलाओं सहित छह लोग इगलास के गांव वसेले में अपनी रिश्तेदारी में गमी में शामिल होने गए थे। लौटते समय मुरसान के निकट टेंपो को . का पहिया निकल गया। हादसे में उनके परिवार की महिला अंगूरी पत्नी अजीज, लालो घायल हो गईं।


