खबर शहर , Hathras News: चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच – INA

Table of Contents
थाना हाथरस गेट के गांव नगला भूरा निवासी दिलीप कुमार ने कोतवाली में चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
तहरीर में दिलीप कुमार ने लिखा है कि 21 अक्तूबर को वह गांव में घूम रहा था। उसी समय गांव के ही शिवशंकर, अमर सिंह, शिव कुमार उर्फ हप्पू एवं रमेशचंद्र ने एक राय होकर उन्हें पकड़ लिया और पीट दिया। मारपीट में उन्हें काफी चोट आई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


