खबर शहर , Hathras News: चौपहिया वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दुर्घटना में पिता-पुत्र घायल – INA

Table of Contents
सादाबाद स्थित हाथरस रोड पर एक चौपहिया वाहन ने 12 अक्टूबर की शाम को सड़क पार कर रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। दोनों घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
चंदपा क्षेत्र के गांव कछपुरा निवासी भुवनेश पुत्र सत्यप्रकाश और सत्यप्रकाश पुत्र बांकेलाल गांव के निकट ही सड़क पार कर रहे थे तो इस दौरान एक वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे पिता और पुत्र दोनों घायल हो गए।


