खबर शहर , Hathras News: लोकतंत्र रक्षक सेनानी का निधन, राजकीय सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार – INA

Table of Contents
सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला पोपा निवासी लोकतंत्र रक्षक सेनानी का बीमारी से निधन हो गया। इससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों ने उनके निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ।
गांव नगला पोपा निवासी 89 वर्षीय सौदान सिंह पिछले कई दिन से बीमार थे। प्रोटोकाल के तहत प्रभारी निरीक्षक नरेश सिंह ने गारद सहित उनको सलामी दी। शवयात्रा में भी काफी लोग शामिल हुए। अंतिम संस्कार उनके बड़े बेटे राधा रमन और बच्चू सिंह ने किया। ग्राम प्रधान एवं क्षेत्रीय लेखपाल अमन कुमार एवं अन्य लोग मौजूद रहे। सौदान सिंह को मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव एवं योगी आदित्यनाथ ने भी सम्मानित किया था। लोकतंत्र रक्षक सेनानी प्रकाश चंद शर्मा ने उनके निधन को क्षति बताया है।