खबर शहर , Hathras News: सड़क की चल रही मरम्मत, अलीगढ़- आगरा हाइवे पर जाम में फंसे लोग – INA

Table of Contents
सादाबाद में आगरा अलीगढ़ हाईवे पर 18 नवंबर को करीब एक घंटे तक लगे रहे जाम से आमजन बेहाल हो गए।
हाईवे पर सड़क का मरम्मत कार्य होने से नगर के सबसे व्यस्ततम विनोवा नगर चौराहे के पास वाहन आड़े तिरछे फंस गए। शाम चार से पांच बजे तक लोग एक घंटे तक इस जाम में फंसे रहे। इससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी देर हुई। सूचना पर मौके पर पुलिस कर्मी पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने एक तरफ का ट्रैफिक रोककर वाहनों को निकलवाया।



