खबर शहर , High Court : इस्लाम धर्म पर विवादित बयान देने वाले यति नरसिंहानंद के खिलाफ जनहित याचिका दाखिल – INA

इलाहाबाद हाईकोर्ट में गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर के मुख्य पुजारी यति नरसिंहानंद को पैगंबर मोहम्मद और पवित्र कुरान के खिलाफ आपत्ति जनक टिप्पणी करने से रोकने के लिए जनहित याचिका दाखिल की गई। मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली और न्यायमूर्ति विकास बुधवार की खंडपीठ मामले की सुनवाई करेगी।
मुंबई निवासी मोहम्मद यूसुफ और जाकिर हुसैन मुस्तफा शेख की ओर से यह याचिका दाखिल की गई है।याचिका में यति नरसिंहानंद के इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान को भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने की मांग की गई। इसके साथ ही कहा गया है कि नरसिंहानंद के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए। वह दुनिया भर में खतरनाक माहौल फैला रहे हैं। इससे हमारे देश और राज्य की सभी व्यवस्थाएं विफल हो जाएंगी।
याचिका में प्रार्थना की गई कि उन्हें विवादित धार्मिक बयान देने से रोका जाए। याचिकाकर्ताओं ने कहा है कि नरसिंहानंद राष्ट्र विरोधी काम कर रहे हैं। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए यूपी राज्य को निर्देश देने की भी प्रार्थना की।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala








