खबर शहर , Jalaun: ज्यादा मुनाफे के लालच में एक करोड़ 79 लाख गंवाए, वेबसाइट के माध्यम से साइबर ठग ने किया संपर्क – INA

रुपये निवेश कर अच्छे फायदे का लालच देकर साइबर ठग ने युवक से विभिन्न खातों में एक करोड़ 79 लाख ट्रांसफर करा धोखाधड़ी कर ली। पीड़ित को जब अहसास हुआ तो उसने साइबर थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। शहर कोतवाली क्षेत्र के नया रामनगर निवासी आदर्श विश्नोई ने साइबर क्राइम पुलिस को बताया कि वह पहले अमेरिका में नौकरी करते थे। कुछ साल काम करने के बाद भारत लौट आए। अब वह नोएडा में नौकरी कर रहे हैं।

उन्हें ऑनलाइन वेबसाइट एम.ईएमसीईईएस.कॉम के माध्यम से रुपये लगाकर अच्छे मुनाफे का लालच दिया गया। इसके बाद उसे एक टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा गया और उससे विभिन्न अकाउंट में पैसा ट्रांसफर कराया गया। फोन करने वाले ने अपना नाम सुरेंद्र कुमार बताते हुए मोबाइल नंबर बताए। इस पर उसने कई बार में बताए हुए अकाउंटों में एक करोड़ 79 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। जब उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला तो उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button