खबर शहर , Kannauj: मच्छर अगरबत्ती फैक्टरी में हादसा, जहरीले केमिकल से दो की मौत…दो गंभीर, जांच में जुटी पुलिस – INA

कन्नौज जिले में मच्छर अगरबत्ती बनाने वाली एक फैक्टरी में गुरुवार शाम अचानक जहरीले केमिकल की गंध से चार महिला श्रमिकों की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने चारों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। यहां से एक युवती को कानपुर रेफर किया गया।
कानपुर ले जाते समय देर रात उसकी मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला की शुक्रवार सुबह घर में ही मौत हो गई। वहीं, दो महिलाओं का गंभीर हालत में कानपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। हादसे के बाद से फैक्टरी संचालक ताला बंद कर फरार है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर के मोहल्ला चौकी मुस्तफापुर में मच्छर अगरबत्ती बनाने वाल एक फैक्टरी संचालित है। बताया जा रहा है कि इस फैक्टरी में करीब 70 श्रमिक काम करते हैं। गुरुवार शाम फैक्टरी में अगरबत्ती बनाने का काम चल रहा था।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala








