खबर शहर , Karhal Election Result: करहल में नहीं चला बसपा का शाक्य कार्ड, इतना बुरा हाल…जमानत तक नहीं बच सकी – INA

Table of Contents

Karhal By Election Result 2024: मैनपुरी के करहल विधानसभा उपचुनाव में बसपा सहित पांच प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा सके। इन प्रत्याशियों को नौ हजार से भी कम वोट मिले। मतगणना के दौरान सपा, भाजपा के अतिरिक्त अन्य दल के प्रत्याशियों में किसी प्रकार का उत्साह नहीं दिखाई दिया।
करहल विधानसभा उपचुनाव में सपा और भाजपा के अतिरिक्त अन्य दलों के प्रत्याशियों को करहल क्षेत्र की जनता ने पूरी तरह से नकार दिया। बसपा प्रत्याशी अवनीश कुमार शाक्य इस चुनाव में कुल 8409 मत प्राप्त हुए जो कुल पड़े मतों के 4.07 प्रतिशत मत ही है। इसके साथ ही आजाद समाज पार्टी के प्रदीप 2499 मत प्राप्त कर सके। सर्वजन सुखाय पार्टी के विवेक यादव 594, और सर्व समाज जनता पार्टी के सुनील कुमार मिश्रा को 285 मत प्राप्त हुए। निर्दलीय सचिन कुमार को कुल 273 मत मिले। इन सभी पांच प्रत्याशियों की उपचुनाव में जमानत जब्त हो गई।
ये भी पढ़ें –  Karhal Election Result 2024: करहल में भाजपा की रणनीत इसलिए हो गई फेल, सपा के तेज प्रताप यादव ने दर्ज की जीत
 


तीन प्रत्याशियों को मिले नोटा से भी कम मत
करहल विधानसभा उपचुनाव में सात में से तीन प्रत्याशियों को नोटा से भी कम मत मिले। उपचुनाव में करहल विधानसभा क्षेत्र के 791 मतदाताओं ने नोटा को वोट किया। जबकि सर्वजन सुखाय पार्टी के विवेक यादव 594, सर्व समाज जनता पार्टी के सुनील कुमार मिश्रा 285 और निर्दलीय सचिन कुमार को 273 मत पाकर नोटा से भी पीछे रहे।

ये भी पढ़ें –  Karhal Result: करहल में जीत के बाद भी अखिलेश को बड़ा झटका, भाजपा की चाल हुई कामयाब…यादव वोट में लगाई सेंध


नहीं चला बसपा का शाक्य कार्ड
बसपा ने इस बार शाक्य मतदाताओं का साथ हासिल करने के लिए शाक्य प्रत्याशी उतारा था। बसपा अपना परंपरागत वोट भी हासिल नहीं कर सकी, जिसके चलते जमानत भी जब्त हो गई।
 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News