खबर शहर , Lakhimpur Kheri: पांच साल के बेटे पर तेंदुए ने किया हमला, पिता ने संघर्ष कर बचाई जान, गांव में दहशत – INA

Table of Contents

लखीमपुर खीरी के दक्षिण निघासन वन रेंज के मुंशीगढ़ गांव में बृहस्पतिवार रात अपने पिता के साथ घर के बाहर टहल रहे पांच वर्षीय बालक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुआ गन्ने के खेत से निकलकर आया था। पिता ने शोर मचाते हुए तेंदुए से बेटे को बचा लिया। आसपास के लोग जुट गए, जिससे तेंदुए खेतों में भाग गया। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। 

घर के बाहर टहल रहे थे पिता-पुत्र 

गांव मुंशीगढ़ निवासी निवासी रमेश का घर गांव के उत्तर बाहरी हिस्से में स्थित है। बृहस्पतिवार रात वह घर के बाहर अपने पांच वर्षीय बेटे दीपक के साथ खाना खाकर टहल रहे थे। इसी बीच गन्ने के खेत से निकलकर आए तेंदुए ने दीपक पर हमला कर दिया। इस पर रमेश ने शोर मचाते हुए तेंदुए से संघर्ष किया और दीपक को छुड़ा लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। तब तक तेंदुआ गन्ने के खेत में ही भाग गया। 

घटना के बाद ग्रामीणों की नींद उड़ गई। उन्होंने वन विभाग को सूचना दी। रेंजर गजेंद्र सिंह ने बताया कि इलाके में निगरानी कराई जा रही है। फिलहाल लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। उधर, तेंदुए के हमले में मासूम दीपक मामूली घायल हो गया। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। इलाज कराने के बाद घर भेज दिया गया है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News