खबर शहर , Mahoba: बहन से छेड़खानी के विरोध पर भाई पर लोहे की रॉड से हमला, मौत – INA

शहर के एक मोहल्ले में बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंग ने रास्ते में रोककर भाई पर लोहे की रॉड पर हमला कर दिया। ग्वालियर में इलाज दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है। शहर के एक मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय युवक घर पर ही मोबाइल और कपड़े की दुकान किए था। दुकान पर भटीपुरा निवासी नईम आता-जाता रहता था।

एक माह से नईम उसकी बहन के साथ अभद्रता व छेड़खानी कर रहा था। मंगलवार की दोपहर युवक बच्चों को लेने स्कूल जा रहा था। तभी शालीमार पैलेस के पास नईम ने उसे रोक लिया और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां से डॉक्टर ने झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होने पर परिजन ग्वालियर ले गए।


जहां बुधवार की दोपहर उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी नईम के खिलाफ जानलेवा हमला समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। सीओ सिटी दीपक दुबे का कहना है कि मामले में पहले ही मुकदमा दर्ज किया गया था। अब सूचना मिली है कि युवक की मौत हो गई है। मामले में संबंधित धाराओं में वृद्धि की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button