खबर शहर , Mathura: ट्रेन में चढ़ते समय वृद्ध से हुई चूक, तभी मारा मौत ने झपट्टा; चली गई जान – INA

Table of Contents
मथुरा के सौंख में जाजन पट्टी रेलवे स्टेशन पर भरतपुर जाने के लिए ट्रेन में चढ़ रहे बुजुर्ग का पैर फिसलने से वह नीचे गिर गए, तभी दूसरी रेलवे लाइन से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई।
जीआरपी प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि सोमवार को भरतपुर जाने के लिए जाजन पट्टी स्टेशन से अर्जुन सिंह (61) पुत्र दुर्ग सिंह ट्रेन में चढ़ रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसलने से वह रेलवे लाइन पर गिर पड़े। दूसरी लाइन से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
जीआरपी पुलिस ने आसपास के लोगों ने मृतक वृद्ध की पहचान कराकर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। अर्जुन घर से भरतपुर जाने के लिए निकलते थे। वे भरतपुर के एक स्कूल की बस चलाते थे।


