खबर शहर , Naseem Akhtar: काशी के पहले फुटबॉलर नसीम इंडिया का निधन, 1962 में जापान में किया भारत का प्रतिनिधित्व – INA

Table of Contents
काशी के पहले अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर नसीम इंडिया का निधन हो गया। 74 वर्षीय नसीम ने दालमंडी स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे।
1962 में यूथ इंडिया गेम खेलने जापान की टोक्यो गए थे। वहां पर देश का प्रतिनिधित्व किया। काशी और यूपी से अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले पहले खिलाड़ी थे। इसके साथ ही ईस्टर्न रेलवे को फुटबॉल चैंपियन बनाने वाले थे। काफी समय तक कैप्टन रहे। आजीवन ईस्टर्न रेलवे में ही कार्यकर्ता रहे। नसीम इंडिया कालका एक्सप्रेस में टीटी के तौर पर नौकरी किए।
नसीम इंडिया के खेल से जुड़े रहे फुटबॉल कोच विनोद कनोजिया ने बताया कि बीती रात 1:30 बजे उनका इंतकाल घर पर ही हो गया था। उनका जनाजा आज नई सड़क के सूरजकुंड कब्रिस्तान के लिए प्रस्थान होगा।



