खबर शहर , Prayagraj : कांग्रेस ने सुरेश यादव को किया पदमुक्त, पार्टी से भी निकाला, पर्चा दाखिल करने पर कार्रवाई – INA

फूलपुर विधानसभा उप चुनाव में गठबंधन प्रत्याशी के खिलाफ नामांकन पत्र दाखिल करने पर कांग्रेस ने गंगापार अध्यक्ष सुरेशचंद्र यादव के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सुरेश यादव को तत्काल पदमुक्त करते हुए उन्हें पार्टी से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अनुशासनहीनता करने पर पार्टी ने सख्त कार्रवाई की है।
बता दें कि प्रदेश में सपा और कांग्रेस का गठबंधन है। इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर सपा ने यहां से फूलपुर विधानसभा उप चुनाव में मुज्तबा सिद्दीकी को प्रत्याशी बनाया है। मुज्तबा ने पर्चा भी दाखिल कर दिया है। कांग्रेस गंगापार अध्यक्ष सुरेश यादव ने बगावत करते हुए शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल कर दिया और मीडिया के सामने कांग्रेस आलाकमान पर पार्टी को गिरवी रखने का बयान भी दिया। उनका बयान देखते ही देखते मीडिया और सोशल मीडिया में वायरल होने लगा।
पार्टी ने इसे घोर अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें तत्काल पदमुक्त करते हुए उन्हें पार्टी से निकाल दिया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सुरेश यादव को भेजे पत्र में कहा है कि इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के विरोध में नामांकन पत्र दाखिल करने के कारण उन्हें पदमुक्त किया जाता है।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala









