खबर शहर , Railway News : दिल्ली के लिए चलेंगी तीन और स्पेशल ट्रेनें, दिवाली की भीड़ के चलते रेलवे ने लिया निर्णय – INA

दिवाली पर्व की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन और स्पेशल ट्रेनों के संचालन का एलान किया है। यह ट्रेनें दिल्ली से पटना, नई दिल्ली से जयनगर और नई दिल्ली से बरौनी के बीच संचालित होंगी। इसकी समय सारिणी जारी कर दी गई है। तीनों ही ट्रेनों का प्रयागराज जंक्शन पर दोनों ओर से ठहराव होगा।
दिल्ली से पटना के लिए 02250 दिल्ली-पटना सुपरफास्ट का संचालन 24 और 31 अक्तूबर को दिल्ली से रात 11:55 बजे होगा। यह अगले दिन सुबह 10:05-10:10 बजे ट्रेन प्रयागराज जंक्शन और शाम 4:40 बजे पटना पहुंच जाएगी। पटना से 02249 का संचालन 25 अक्तूबर की शाम 5:50 बजे होगा, जो रात 12:30-12:35 बजे प्रयागराज जंक्शन और सुबह 11 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी।
इसी तरह 04052 नई दिल्ली से जयनगर के बीच 26, 29 अक्तूबर और एक, चार नवंबर की दोपहर 2:20 बजे चलकर रात 12:15-12:20 बजे प्रयागराज जंक्शन व अगले दिन दोपहर 3:40 बजे जयनगर पहुंचेगी। वहीं, जयनगर से 04051 की रवानगी 27, 30 अक्तूबर और दो, पांच नवंबर की शाम छह बजे होगी जो अगले दिन सुबह 8:25-8:30 बजे प्रयागराज जंक्शन और शाम 6:50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
नई दिल्ली से बरौनी के लिए 04054 की रवानगी 27, 30 अक्तूबर और दो, पांच नवंबर की दोपहर 2:20 बजे होगी, जो रात 12:15-12:20 बजे प्रयागराज जंक्शन और अगले दिन सुबह 11 बजे बरौनी पहुचेगी। बरौनी से 04053 की रवानगी 28, 31 अक्तूबर और तीन, छह नवंबर की दोपहर 12:30 बजे होगी जो रात 11:00-11:05 बजे प्रयागराज जंक्शन और सुबह 9:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala








