खबर शहर , Sambhal Jama Masjid Survey: भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव, दस से अधिक वाहन फूंके, दो लोगों की माैत के बाद तनाव – INA

Table of Contents
उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद पर दोबारा सर्वे को लेकर हुए पर विवाद ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया। सर्वे के दौरान नाराज भीड़ ने पुलिस पर पथराव और आगजनी कर दी जिससे हालात बेकाबू हो गए। पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने और लाठीचार्ज करना पड़ा। घटना में बीस से अधिक पुलिस कर्मी और दो दर्जन लोग चोटिल हो गए। दो लोगों की माैत की खबर है। भीड़ ने दस से अधिक वाहनों को आग के हवाले कर दिया।



