खबर शहर , Shahjahanpur: जलालाबाद में सांड़ का आतंक, राह चलते कई लोगों को उठाकर पटका; देखें वीडियो – INA

शाहजहांपुर के जलालाबाद में तहसील रोड पर सोमवार शाम अचानक आक्रामक हुए एक सांड़ ने महिला समेत कई लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इससे राहगीरों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने पालिका प्रशासन को सूचना देकर सांड़ को पकड़वाने की मांग की है।

सांड़ ने सबसे पहले मोहल्ला प्रतापनगर की विभा को निशाना बनाया। वह बेटे बबलू की दवा लेकर घर लौट रही थीं। सांड़ ने सींग मारकर महिला को गिरा दिया। अन्य लोगों के ललकारने पर सांड़ भागा और . जाकर एक राहगीर को सींगों से उठाकर फेंक दिया। उसके गिरने पर सांड़ ने उस पर दोबारा हमला कर दिया, जिससे उसकी एक आंख जख्मी हो गई। राहगीरों के शोर मचाने पर सांड़ रामताल रोड पर भाग निकला। 


रिश्तेदारी में आए थे देवेंद्र, सांड़ ने किया घायल 

सांड़ के हमले में घायल देवेंद्र ने बताया कि वह पुवायां के रहने वाले हैं और यहां रिश्तेदारी में आए थे। बाद में सांड़ ने रामताल रोड पर बाजारगंज के अरविंद सिंह सहित कई अन्य लोगों पर भी हमला किया। गनीमत रही कि भीड़भाड़ होने के कारण अन्य लोगों के ललकारने पर सांड़ भागता रहा। घायल देवेंद्र को राहगीरों ने एक निजी अस्पताल पहुंचाया। सूचना पाकर नगरपालिका कर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन सांड़ का कुछ पता नहीं लगा।

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button