खबर शहर , Unnao: बाइक टकराने के बाद घायल युवक के ऊपर से निकल गए मवेशी, मौत – INA

Table of Contents
रुपऊ-सुदेशाबहादुर के बीच पुलिया के पास छुट्टा मवेशी से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। हादसे के बाद सड़क पर गिरे युवक के ऊपर से कई मवेशी गुजर गए, जिससे उसकी मौत हो गई। साथी को कानपुर रेफर किया गया है। माखी थानाक्षेत्र के सुदेशा बहादुरपुर निवासी लवकुश (24) मजदूरी करता था। शनिवार शाम छह बजे रुपऊ में मजदूरी कर गांव के साथी शिवप्रसाद (26) के साथ बाइक से घर जा रहा था। रुपऊ-सुदेशाबहादुर मार्ग पर पड़ने वाली पुलिया के पास छुट्टा मवेशी से बाइक टकरा गई। घटना में दोनों सड़क पर गिर गए, तभी लवकुश के ऊपर से कई मवेशी निकल गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने लवकुश को मृत घोषित कर दिया। शिवप्रसाद को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।



