खबर शहर , UP: अधेड़ की घिनौनी करतूत…जिसने मासूम के दिल में भर दिया खौफ, पुलिस ने तत्काल दबोचा दरिंदा – INA

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में आठ साल की बालिका को अश्लील वीडियो दिखाकर अधेड़ ने गंदी हरकत की। इस वजह से मासूम बुरी तरह डर गई। वो उसके चंगुल से भाग निकली। घर पहुंचकर अपनी मां को सारी सच्चाई बताई। जिसके बाद परिवार के लोग शिकायत लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
ये भी पढ़ें –  UP: ठंडी रोटी ने शादी में कराया बवाल, भिड़े बराती-घराती… तभी दूल्हे की बहन संग हुआ ऐसा कांड; मच गई अफरा-तफरी
 


दुकान से सामान लेने गई थी मासूम
ताजगंज क्षेत्र में बालिका अपने घर के पास दुकान से सुबह करीब 10 बजे सामान लेने जा रही थी। मां का आरोप है कि रास्ते में यूनुस (45) ने बालिका को लालच देकर अपने पास बुलाया। उसे वीडियो दिखाकर गलत हरकत करने लगा। बच्ची दहशत में आ गई। उसने घर लौटकर जानकारी दी। बेटी  की बात सुनकर परिजन गुस्से से आग बबूला हो गए। परिवार के लोगों ने यूनुस को तलाशा, लेकिन वो उन्हें कहीं नहीं मिला। 

ये भी पढ़ें –   UP: विदेश में ट्रैनिंग और फिर चीनी कंपनी से ली मदद…एक झटके में कमाए 70 करोड़ रुपये; आगरा के चार युवक भी इस गिरोह में शामिल


पुलिस से की शिकायत
इसके बाद परिवार के लोग शिकायत लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी यूनुस के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

ये भी पढ़ें –   करहल हत्याकांड में सपा कनेक्शन!: युवती को शराब पिलाई, फिर नोंचा जिस्म… परिजन ने बताया क्यों हुआ बेटी का कत्ल

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button