खबर शहर , UP: अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद मुलायम सिंह की जयंती पर आ रहे थे काशी, पुलिस ने नहीं दी कार्यक्रम की अनुमति – INA

नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती पर रविदास घाट पर आयोजित होने वाले हवन-पूजन एवं जलाभिषेक कार्यक्रम की अनुमति पुलिस ने नहीं दी। इस बारे में समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव रजत कुमार ने कहा कि रविदास घाट पर नेताजी की जयंती पर हवन पूजन और जलाभिषेक का कार्यक्रम होना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद अयोध्या अवधेश प्रसाद ने आने की सहमति जताई थी। 

इस कार्यक्रम की अनुमति के लिए 11 नवंबर को पुलिस प्रशासन को आवेदन पत्र दिया था। यह कार्यक्रम परंपरागत नहीं है कहकर पुलिस ने अनुमति नहीं दी और आवेदन निरस्त कर दिया। 
काशी जोन के डीसीपी गौरव बंसवाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद यह उनकी दूसरी जयंती थी। आयोजक गंगा घाट पर भीड़ जुटाना चाह रहे थे। स्थानीय थाने की पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर अनुमति नहीं दी गई। 

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button