खबर शहर , UP: आगरा में बिजलीघर चौराहे पर अब नहीं मिलेंगे ऑटो और ई-रिक्शा, यातायात माह में होगी नई व्यवस्था – INA

Table of Contents

यातायात माह में पुलिस 20 चाैराहों का कायाकल्प करने जा रही है। इन चाैराहों पर अतिक्रमण और जाम की समस्या को दूर किया जाएगा। इनमें से एक बिजलीघर चाैराहे को ऑटो और ई-रिक्शा फ्री किया जाएगा। चाैराहे से 5 रूट पर सवारी वाहन चलते हैं। इन रूट पर ही ऑटो-ई रिक्शा खड़े कराए जाएंगे। इनको चाैराहे पर नहीं जाने दिया जाएगा।

बिजलीघर चाैराहे से ऑटो यमुना किनारा मार्ग, मंटोला, आगरा किला-पुरानी मंडी, छीपीटोला और बालूगंज की तरफ जाते हैं। चालक अपने वाहनों को चाैराहे पर ले आते हैं। सवारियों को उतारने के साथ बैठाते भी हैं। इससे जाम लगता है। एसीपी यातायात सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि यातायात माह में 20 चाैराहे चिह्नित किए गए हैं। इन चाैराहों पर यातायात व्यवस्था को सुगम किया जाएगा। इनमें बिजलीघर भी शामिल है। इन चौराहों पर यातायात होमगार्ड की ड्यूटी होगी। वह ऑटो को चाैराहे की तरफ नहीं जाने देंगे। अगर, चालक वाहन को ले जाते हैं तो उसे सीज कर दिया जाएगा। उनके लिए अलग से प्रत्येक रूट पर पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।

ये भी पढ़ें –  
UP: शादी के आठ माह बाद पता चली पत्नी की ये बुरी आदत, इंजीनियर पति ने उठाया ऐसा कदम…सन्न रह गया परिवार

ठेल और खोखे भी नहीं लगेंगे

चाैराहे से अतिक्रमण भी हटाया जाएगा। रास्ते में ठेल और खोखे नहीं लगाने दिए जाएंगे। बसों को भी निर्धारित स्थान पर खड़ा कराया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभागों से भी समन्वय किया जाएगा। चाैराहे पर एक क्रेन रहेगी, जिस वाहन को सीज किया जाएगा, उसे वह पुलिस लाइन लेकर जाएगी। कैमरों और ट्रैफिक लाइट से यातायात का संचालन कराया जाएगा।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News