खबर शहर , UP: एटा में अराजक तत्वों की करतूत… पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा संग की ऐसी हरकत, मच गया बवाल – INA

Table of Contents
एटा में माया पैलेस होटल चौराहे पर स्थित पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के साथ अराजक तत्वों ने शर्मनाक हरकत की। प्रतिमा के गले में रस्सी बांध दी गई। इस दौरान आसपास लगे शीशे भी तोड़ दिए गए। लोगों ने आज सुबह जब ये दृश्य देखा तो आक्रोश फैल गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।



