खबर शहर , UP: गूगल से ली बैंक लाॅकर की जानकारी…फिर भार डिजिटल फॉर्म, शिक्षिका और उसकी मां ऐसे हुईं ठगी का शिकार – INA

आगरा के ट्रांस यमुना फेज-2 निवासी शिक्षिका चांदनी शर्मा और उनकी मां को साइबर अपराधियों ने ठगी का शिकार बनाया। उन्होंने बैंक लाॅकर की जानकारी के लिए गूगल पर नंबर सर्च किया था। एक नंबर पर क्लिक करने के बाद उनके पास साइबर अपराधी ने काल किया। मोबाइल पर एक लिंक भेजकर डिजिटल फाॅर्म भरवाया। इसके बाद दोनों के खातों से 1.05 लाख रुपये निकाल लिए। इसकी पुलिस से शिकायत की। उनके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala









