खबर शहर , UP: जिस महिला की हत्या और अपहरण का गोंडा में दर्ज है केस, वो इतने साल बाद लखनऊ में प्रेमी के साथ जिंदा मिली – INA

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। गोंडा नगर कोतवाली में जिस विवाहिता की हत्या और अपहरण का केस दर्ज था वह करीब साढ़े तीन वर्ष बाद लखनऊ में प्रेमी संग मिली। हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने कार्रवाई की रिपोर्ट पुलिस से तलब की तो विवाहिता बरामद हो गई।
नगर कोतवाली पुलिस के अनुसार, 24 वर्षीय कविता देवी की शादी 17 नवंबर 2017 को ददुआ बाजार निवासी विनय कुमार से हुई थी। शादी के चार साल तक सब ठीक चलता रहा, लेकिन पांच मई 2021 को कविता अचानक घर से लापता हो गई।
मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगा दिया। छह महीने बाद पति विनय ने भी कविता के अपहरण का मामला दर्ज कराया। बाद में दोनों पक्ष हाईकोर्ट पहुंच गए।
कोर्ट ने मामले में अब तक की पुलिस कार्रवाई का एसपी से ब्योरा तलब कर लिया। एसपी विनीत की निगरानी में एसओजी व नगर कोतवाली पुलिस ने कविता को लखनऊ में प्रेमी सत्यनारायण गुप्ता के घर से बरामद कर लिया।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala








