खबर शहर , UP: ताजमहल देखने आए पर्यटक को आया हार्ट अटैक, पुलिस के जवानों ने बचाई जान…देखें वीडियो – INA

हरियाणा के सोनीपत से ताजमहल देखने आए 26 वर्षीय पर्यटक हितेश कुमार उर्फ हर्ष शर्मा जब काउंटर से टिकट ले रहे थे, तब उन्हें अचानक हार्ट अटैक पड़ गया। सीने में दर्द होने से वह गिर गए, साथ आए मित्र घबरा गए। उन्होंने पश्चिमी गेट पर तैनात ताज सुरक्षा पुलिस के जवानों को बुलाया। जवानों ने तत्काल सीपीआर देकर सैलानी की जान बचाई और उन्हें अस्पताल भेजा।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala








