खबर शहर , UP: त्रिकोणीय प्रेम संबंधों के शक में प्रेमी ने प्रेमिका की गला रेतकर की हत्या, वारदात से पहले किया घिनौना काम – INA

त्रिकोणीय प्रेम संबंध के शक में गुजैनी निवासी इलेक्ट्रीशियन ने बीसीए की पढ़ाई कर रही सब्जी मसाला व्यापारी की बेटी की बिरहाना रोड स्थित एक होटल में स्टेशनरी ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने दोस्त को फोन कर युवती के परिजनों को शव के होटल में पड़े होने की जानकारी देने को कहा। फिर गोविंदनगर थाने पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
शनिवार शाम करीब 5:30 बजे एक युवक गोविंदनगर थाने पहुंचा। उसे इधर-उधर घूमता देख थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बुलाकर थाने आने की वजह पूछी। युवक बोला कि उसने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी है और समर्पण करने आया है। उन्होंने युवक को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान गुजैनी उद्योगनगर निवासी प्रियांशु तिवारी के रूप में बताई। बताया कि उसका क्षेत्र में ही रहने वाली एक निजी संस्थान से बीसीए की पढ़ाई कर रही 22 वर्षीय युवती से प्रेम संबंध थे।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala









